बॉडी बनाने के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन पाउडर कौन सा है | Best Protein Powder For Different Body Types | Fitness From ABC
Introduction : आज के हमारे इस लेख में हम जो भी बातें करने वाले हैं, वह एक लड़का और एक लड़की दोनों पर भी लागू होता है। प्रोटीन शेक यह सिर्फ बॉडीबिल्डर लोगों के लिए नहीं होता। इसका इस्तेमाल करके आम लोग भी अपनी अच्छी सेहत बना सकते हैं और यदि आप लड़का हो चाहे लड़की लंबी उम्र के लिए आपको अपनी सेहत को अच्छा बनाना ही होता है। और मैं आप सभी को इस बात की भी तसल्ली देना चाहूंगा कि प्रोटीन शेक का इस्तेमाल करके आप मोटे या फिर भद्दे नहीं लगने वाले हो। लेकिन चलिए मुद्दे पर आते हैं। जब आप या फिर कोई भी इंसान जो भी प्रोटीन शेक खरीदने की कोशिश करता है, वह सबसे पहले क्या देखा है? सही सोचा आपने वह है प्रोटीन शेक की कीमत! जब फिटनेस की बात आती है तो मेरा एक व्यक्तिगत आदर्श यह है कि फिटनेस और फिट जीवनशैली एक दीर्घकालिक प्रक्रिया होनी चाहिए। यह ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए जिसे आप कुछ समय के लिए अपना लें और फिर जब आप इससे ऊब जाएँ तो छोड़ दें। यह आपके लिए उतना ही सामान्य होना चाहिए जितना कि अपने दाँत ब्रश करना या हर दिन नहाना। चाहे आप एक ऐसे लड़के हों जो ...